लायंस क्लब अभिमा की वर्चुअल शपथ विधि संपन्न

रतलाम।लायंस क्लब अभिमा द्वारा वर्चुअल मीटिंग डिस्ट्रिक्ट 3233जी-1 का वर्ष 2021-22 का शपथ विधि संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता, मुख्य अतिथि डाॅ जय प्रकाश अग्रवाल, संस्थापक अधिकारी लायन अविनाश शर्मा ,प्रथम वाइस गवर्नर साधना सोडानी, द्वितीय वाइस गवर्नर यश शर्मा, आदि की गरिमामय उपस्थिति में “बाहुबली” थीम पर शपथ ग्रहण कर लायन अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने पदभार संभाला।बाहुबली में अध्यक्ष को सुल्तान की उपाधि दी गई। सचिव कांता छंगाणी, कोषाध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन अदिति दवेसर ,तृतीय उपाध्यक्ष शशि संघवी, उमा वर्मा, किरण शर्मा ,सुषमा दवे ,साधना तिवारी, साधना त्रिवेदी, अरूणा सोनी, कल्पना छंगाणी, अमरजीत कौर, अनिता दवे ,उषा जैन, कविता जैन आदि पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण की और समाज सेवा मे लायंस क्लब अभिमा का नाम ऊंचाइयों पर ले जायेगें यह संकल्प लिया।

Play sound