उदयपुर । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के सूत्रधार राष्ट्रसंत श्रमण संघ के मंत्री गुरुदेव कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा से श्रीचंद्रोशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान उदयपुर की महासचिव व अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की राष्ट्रीय महासचिव स्वीटी पोरवाल ने बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा व संस्थान अध्यक्ष संजय पोरवाल की अपार लगन व मेहनत के परिणाम फल स्वरुप दिनांक 14 जुलाई 2021 को हल्दीघाटी के पास सेमल ग्राम में नवीन गौशाला का लोकार्पण होने जा रहा है जिसमें 41 गौमाता के साथ गौशाला की शुरुआत होगी। गौशाला के लिए भूमि दान सुनील जी राका पिता हुक्मीचंद राका सेमल हाल मुकाम मुंबई की ओर से किया गया है व ग्राम पंचायत सेमल की ओर से 15 बीघा जमीन दी जा रही है एवं अभी गौशाला में मुख्य दरवाजा चारों और बाउंड्री गौ माता के लिए प्याऊ तीन कमरे चारा ग्रह आदि का निर्माण हो चुका है व गौशाला के ऊपर एक नाकोड़ा जी का भव्य मंदिर भी प्रस्तावित है।