22 सितंबर से रतलाम में पहली बार 11 दिवसीय सत्य साधना ध्यान शिविर का आयोजन

श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के ट्रस्टी एवं बीकानेर सत्य साधना केंद्र के प्रभारी सदस्यों के मध्य आनंद भवन उपाश्रय मैं शिविर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई

रतलाम। 11 दिवसीय सत्य साधना ध्यान शिविर के आयोजन के संबंध में श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के ट्रस्टी एवं बीकानेर सत्य साधना केंद्र के प्रभारी सदस्यों के मध्य आनंद भवन उपाश्रय मैं शिविर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।
जिसके तहत 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सेठिया मैरिज गार्डन में 11 दिवसीय शिविर लगाने के प्रथम चरण में प्रचार प्रसार किया जाएगा। द्वितीय चरण के अंतर्गत सत्य साधना शिविर में साधक साधना की बारीकियों से रूबरू कराएंगे।
बैठक में सत्य साधना केंद्र इंदौर रीजनल के प्रभारी अजय धारीवाल ने बताया है कि श्री पूज्य जिनचंदसुरिजी महाराज के सानिध्य में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक शिविर सत्य साधना शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के आराधक जुड़ेंगे।
बीकानेर सत्य साधना केंद्र से जुड़े नरेंद्र जी नाहर ने शिविर आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं महिदपुर से पधारे शैलेश चोपड़ा ने भी साधना के महत्व को प्रतिपादित किया है।
श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ रतलाम के मनसुख चोपड़ा एवं सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने कहा कि शिविर का रतलाम में चयन किया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि।शिविर को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आह्वान भी किया है कि रतलाम तथा रतलाम के आसपास के सत्य साधना शिविर को अंगीकार कर अपने जीवन को सफल बनाएं साथ जिनकी सत्य साधना शिविर में रुचि है वे आगे आए और शिविर में भाग ले और अपनी आत्मा का कल्याण करें।
पूर्व अध्यक्ष मनोहर छाजेड़ संरक्षक कांतिलाल चोपड़ा, अशोक एम चोपड़ा, चितरंजन लालन ,अशोक चोपड़ा, श्री संघ के सलाहकार पूर्व नगर निगम पीआरओ राजेंद्र कोठारी, संजय छाजेड़ एवं महिदपुर से पधारे नरेंद्र नाहर ,अजय धारीवाल शैलेश चोपड़ा उपस्थित थे।
स्थानीय स्तर पर शिविर से संबंधित जानकारी हेतु मनसुख चोपड़ा 98260 21165 ,राजेंद्र कोठारी 9644001363 तथा जितेंद्र चोपड़ा 98273 35561 से प्राप्त की जा सकती है।

Play sound