शहर कांग्रेस कार्यालय पर कोविड-19 राहत आउटरीच कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित

रतलाम शहर में कोरोना से पीड़ित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शहर कांग्रेस की ओर से फॉर्म भरा कर उन्हें शासकीय योजना का फायदा दिलाया जायेगा

रतलाम । आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त मोर्चा संगठन की बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय पर कोविड-19 राहत आउटरीच कार्यक्रम के तहत एक बैठक रखी गई बैठक का उद्देश्य रतलाम शहर में कोरोना से पीड़ित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शहर कांग्रेस की ओर से फॉर्म भरा कर उन्हें शासकीय योजना का फायदा दिलाना उद्देश्य था बैठक में आउटरीच कार्यक्रम के तहत शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्ष साथ ही हर ब्लाक के लिए एक समन्वय की नियुक्ति की गई बैठक को सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए आउटरीच कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी ! साथ ही बैठक को रतलाम मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष यास्मिन शेरानी सेवादल के प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास शहर कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत ने संबोधित किया बैठक का संचालन जोएब आरिफ ने किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया! बैठक में चारों रवि ब्लॉक समन्यवक में सर्वश्री जेम्स चाको,विनोद मिश्रा मामा, शांतिलाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह अठाना को मनोनीत किया। साथ ही हर वार्ड से एक कोरोना योद्धा एवं 5 सदस्य समिति गठित की गई इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय , विजय सिंह चौहान, मोहसीन खान शेरानी, सुजीत उपाध्याय महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष नीलेश शर्मा, नासिर कुरेशी, संगीता काकरिया, निशा ऐडना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Play sound