रतलाम । जिले के सैलाना नगर में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। सैलाना की उपलब्धि पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने टीम सैलाना को बधाई दी है। एसडीएम कामिनी ठाकुर के अनुसार नगर की मतदाता सूची अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना के विरुद्ध टीका लगाया जाकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन संपन्न हो चुका है। सैलाना नगर में मतदाता सूची अनुसार 8514 व्यक्ति वैक्सीनेशन के पात्र थे, इनमें से 7873 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शेष व्यक्तियों में गर्भवती माताएं, अन्यत्र शिफ्ट व्यक्ति या अन्य अपरिहार्य कारणों से शेष व्यक्ति सम्मिलित हैं।