रतलाम जिले में अब तक 4 लाख 14 हजार 904 कोविड वैक्‍सीन के डोज लगाए गए

रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में वैक्‍सीनेशन के तहत अब तक 4 लाख 14 हजार 904 कोविड के वैक्‍सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से 69 हजार 237 लोगों को कोविड वैक्‍सीन के दूसरे डोज लगाया जा चुका है। इसमें हेल्‍थ केयर वर्कर्स को 13 हजार 344 डोज, फ्रंटलाईन वर्कर्स को 14 हजार 459 डोज, 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को 1 लाख 82 हजार 468 डोज, 45 से 60 वर्ष आयु समूह के लोगों को 1 लाख 29 हजार 389 डोज, 60 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को 75 हजार 244 डोज लगाए जा चुके हैं। वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत गुरुवार 8 जुलाई को 13251 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

Play sound