रतलाम । उपायुक्त सहकारिता रतलाम द्वारा रतलाम के त्रिपोलिया गेट स्थित ओंकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के कार्यवाहक अध्यक्ष तथा 2 सदस्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वह विगत 16 जून को जारी सूचना पत्र के संबंध में अपना प्रतिउत्तर आगामी 15 जुलाई तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष तथा 2 सदस्य को विगत 16 जून को कारण बताओ सूचना पत्र प्रेषित कर अपेक्षा की गई थी कि वह 23 जून तक उपायुक्त सहकारिता के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें कि कार्यालयीन संदर्भित पत्र में उल्लेखित कारणों के आधार पर क्यों ना संस्था को पुनः परीसमापन में लाए जाने की कार्यवाही की जाए, परंतु ना तो उपस्थिति हुई ना ही कोई प्रतिउत्तर प्राप्त हुआ।