विश्व के सभी महापुरुष संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

गोंडल चौकड़ी अतुल मोटर्स। विश्व के सभी महापुरुष संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है वह किसी की बपौती नहीं है उनको किसी ने मोल नहीं खरीदा उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गोंडल चौकड़ी पर संबोधित करते कहा कि महापुरुषों पर एकाधिकार जतानेवाला अपने हाथों अपनी महापुरुषों का अपमान कर रहा है क्योंकि ऐसा उन्होंने करने की इजाजत नहीं दी।
उन्होंने कहा कि उनके ठेकेदार बनने वाले भेदभाव की दीवारें खड़ी करने वाले नफरत का जहर घोलने वाले महापुरुषों के कपूत हैं। मुनि कमलेश ने कहा कि महापुरुषों का अपमान होता ही नहीं है ऐसा करने वाला सूर्य के ऊपर धूल फेंकने के समान है उसी पर आएगी जैन संत ने स्पष्ट कहा कि राम और रहीम कोई खतरे में नहीं है स्वार्थी तत्वों की नेतागिरी खतरे में पड़ती है तो महापुरुषों की ओट लेकर अपना उल्लू सीधा करते हैं स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें।
राष्ट्रसंत ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून बहना भी कलंक और शर्मनाक घटना है जहां मोहब्बत और प्रेम है वही खुदा और ईश्वर का निवास है। गुजराती गोंडल संप्रदाय के युवा संत रत्न श्री पारस मुनि जी ने राष्ट्रसंत का आत्मीय अभिनंदन किया ।

Play sound