रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम के निर्देशानुसार नगर निगम विकास शाखा की स्वीकृत योजना की भूमि व शासकीय भूमि के सीमांकन का कार्य निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग व निगम इंजीनियरों के द्वारा किया गया।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने मौके पर भूमि के नक्शे का अवलोकन कर सीमांकन का कार्य प्रारंभ करवाया साथ ही भूमि पर एकत्रित मिट्टी को समतलीकरण करवाने के साथ ही ईंट के भट्टे की अन्य सामग्री को हटवाया। उन्होने निर्देशित किया कि सीमांकन का कार्य निरंतर जारी रखा जाये तथा पोल लगाने व ग्रीन नेट लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाये पुरी तरह से सीमांकन के बाद तार फेसिंग का कार्य किया जाये।
ज्ञातव्य है कि दिसम्बर 2020 में अर्जून नगर में नगर निगम विकास शाखा की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर भूमि को कब्जे में लेने की कार्यवाही निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन मे की गई थी। उक्त भूमि 1982 में नगर निगम विकास शाखा की स्वीकृत योजना का हिस्सा है जिस पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर निगम द्वारा कब्जे में लिया गया था।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, एम.के. जैन, सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री श्री विकास मरकाम, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर, राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह, पटवारी श्री अर्जून सिंह आदि उपस्थित थे।