गंदगी करने वालो की सूचना स्पॉट फाईन दल को दें
रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु स्पॉट फाईन दल द्वारा संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 12 जुलाई को 19 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया।
खुले में गंदगी करने वाले दुकानदार व नागरिकों पर लगाम लगाने हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह के साथ सैलाना रोड सहित अन्य क्षेत्रो का निरीक्षण कर खुले में गंदगी करने वाले 19 व्यक्तियों पर जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की समझाईश दी।
खुले में गंदगी करने पर आशापुरा किराना, अब्बास, राधेश्याम पाण्डे, कैैलाश बर्फवाला सैलाना रोड, गुप्ता मेडिकल सैलाना बस स्टैण्ड पर 250-250, विश्वमंगल नमकीन सैलाना रोड, कांतिलाल, विरेन्द्र, अब्दुल सैलाना बस स्टैण्ड, ईमरान, छगनलाल शहर सराय, महावीर चायवाला, मुकेश धानमण्डी, जितेन्द्र मीणा औद्योगिक क्षेत्र, अनिल, सत्यनारायण, भैय्याजी अलकापुरी, माणक मेडिकल राम मंदिर पर 100-100 व पारसिंह राम मंदिर पर 50 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की जाती है कि षहर को गंदा करने वाले नागरिकों, दुकानदारों आदि की जानकारी स्पॉट फाईन दल के मनोज टांक मो.नं. 7000848456, पवन झांझोट मो.नं. 7000128812, आकाष षिन्दे मो.नं. 9424075393, 7724981736 मनोज झांझोट मो.नं. 6268449110, राकेष ललावत मो.नं. 7000128812 को देकर नगर को साफ-स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें।