राष्ट्र की सुरक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं, रक्षा उपकरण निर्माण में हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर – श्री मुरलीधर राव

रतलाम राष्ट्र के विकास की पहली शर्त राष्ट्र की सुरक्षा होती है अगर राष्ट्र सुरक्षित नहीं तो देश कभी विकास नहीं कर सकता । इसी को लक्ष्य बनाकर 2014 के बाद माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की बहादुर सेना को अत्याधुनिक रक्षा उपकरण उपलब्ध करवाये क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा तथा प्रजातंत्र को लेकर कोई समझौता कभी नहीं करेगी।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी माननीय श्री मुरलीधर जी राव ने प्रादेशिक ई-चिंतन सत्र में ’’ राष्ट्रीय सुरक्षा-हमारा राष्ट्रीय संकल्प ’’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त कियें।
श्री राव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है जो बूथ से लेकर राष्ट्र तक जनसेवा में संलग्न रहते है। दुनिया भर में ऐसा कोई अन्य राजनेतिक दल नहीं है। 1966 में जनसंघ ने देश को परमाणु संपन्न बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने परमाणु विस्फोट कर जनसंघ के सपने को पूरा करते हुए दुनिया को भारत की ताकत का एहसास करवा दिया था।
भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के तुरंत बाद 1948 मे काश्मीर पर पाकिस्तान के आक्रमण को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने माकुल जवाब नहीं दिया और इस चूक का परिणाम हम आज तक भुगत रहे है। धारा 370 तथा अनुच्छेद 35 ए के रहते काश्मीर मे अलगाववाद तथा देशद्रोह लगातार पनपता रहा। लगभग 70 सालों तक भारत धारा 370 का दंश झेलता रहा इस दंश से प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मादी जी की सरकार ने आखिरकार मुक्ति दिलवा ही दी। इसी 370 के कारण काश्मीर के लाखों पंडितो को विस्थापित होना पड़ा। 370 खत्म किये जाने के बाद आज काश्मीर मे अलगाववाद लगभग समाप्त हो गया है तथा पत्थरबाजी की घटनायें भी नगण्य हो गई है।
ये भाजपा ने नेतृत्व वाली माननीय मोदी जी की ही सरकार है जिसने पहली बार बालाकोट (पाकिस्तान) मे घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाया था ।
1962 मे नेहरू की गलत नीतियों के चलते भारत को चीन के हाथों शर्मनाक हार झेलना पड़ी थी। लेकिन 2014 के बाद मात्र 7 सालों मे मोदी जी की केन्द्र सरकार ने चीन के खिलाफ भारत की सेना को मजबुती प्रदान करने के लिए भारत चीन सीमा पर अनेेक सड़को पर निर्माण किया ताकि जरूरत पड़ने पर भारत की सेना कम समय मे अपने अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के साथ चीन के सामने खड़े होकर उसकी चुनोती का डटकर मुकाबला कर सकें।
भाजपा नेता ने कहा कि 2014 के पहले तक भारत की सेना के हाथ केन्द्र सरकार ने बांध रखे थे लेकिन मोदी जी ने सरकार मे आते ही भारतीय सेना के हाथ खोल दिए।
माननीय मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार ने पड़ोसी देश बांग्लादेश मे भारत विरोधी ताकतों को अवसर ना मिले इसके निर्णायक प्रयास बांग्लादेश की सरकार से मिलकर किये। देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए रोहिंग्याओं की वापसी के प्रयास तेज कर दिये गयें है। हम भारत की बहादुर सेना पर गर्व करते है जो भारत की लगभग 15 हजार कि.मी. लम्बी सीमा की रात-दिन लगातार सुरक्षा करने मे लगे है। हमारी नौसेना भी सजग है जो 7 हजार 500 कि.मी. लम्बे भारत के समुद्री तट की रक्षा में रात-दिन जुटी हुई है।
श्री राव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद से भी काफी हद तक उबर पाया है। 2014 के पहले देश में लगभग 160 जिले नक्सल प्रभावित थे। जो आज घटकर 50 रह गये है। इनमे भी मात्र 8-10 जिले ऐसेे है जिनमे नक्सलवाद की 80 प्रतिशत घटनाएं होती है। 2014 के पहले देश में पर्याप्त मात्रा मे न वेंटिलेटर उपलब्ध थे न ही पी.पी.ई. कीट 70 सालों में केंद्र की सरकारे उपलब्ध करवा पाई हमने मात्र 7 सालों मे देश को न सिर्फ पर्याप्त वेंटिलेटर, पी.पी.ई. कीट उपलब्ध करवाई बल्कि दुनिया के अनेक देशो को भी कोरोना से लड़ने के मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवा कर दुनिया भर मे लोगों की जान बचाने मे सफलता प्राप्त की। इतना ही नही दुनिया के अनेक देशो को वेक्सिन भी पहुंचाने का काम हमारी केन्द्र की मोदी जी सरकार ने किया है।
वर्चुअल बैठक मे शहर विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री द्वय श्री मनोहर पोरवाल, श्री प्रदीप उपाध्याय, वर्चुअल बैठक के जिला प्रभारी श्री निर्मल कटारिया, श्री करन वशिष्ठ , जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजिका श्रीमति अनिता कटारिया उपस्थित थी।
वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश ई-सत्र के प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने व्यक्त किया।