JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल जैन सेठी बनीं चेयरमैन

रांची। जैन समाज की एक मात्र संस्था JITO Ranchi का कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के पश्चात चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमे JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था, जिसके लिए चार नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव मैदान में श्रीमती पायल जैन सेठी, श्री विशाल जैन, श्री कुणाल जैन अजमेरा और श्री प्रतीक जैन शामिल थे।
मतदान में पायल जैन सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन अजमेरा को 42 मत प्राप्त हुए। प्राप्त परिणामों के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों द्वारा कार्यकाल 2026–28 के लिए नई टीम का गठन किया गया।
नई Head Table में चेयरमैन के रूप में श्रीमती पायल जैन सेठी, चीफ सेक्रेटरी के रूप में श्री कुणाल जैन अजमेरा तथा ट्रेजरर के रूप में सीए मोहित जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए श्री प्रदीप जैन को आरओ (Returning Officer) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।
नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार सौंपेंगे ओर कहा की इस संस्था का जो उद्देश्य है वो हमारा लक्ष्य रहेगा समाज सेवा ही हमारा कार्य रहेगा।
चुनाव जीतने पर रांची समाज के पदाधिकारि ,हजारीबाग जैन समाज के महामंत्री संजय जैन अजमेरा,पूर्व मंत्री भाग चंद जैन लुहाड़िया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा, कोडरमा जैन समाज की वार्ड पार्षद पिंकी जैन मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने सभी नए पदाधिकारी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *