दलोट/ अरनोद । अरनोद थाना क्षेत्र के कोटड़ी चौकी अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से कोटड़ी निवासी चरवाहे सहित 10 बकरियों की मौत हो गई और 4 झुलस गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार चरवाहा अपनी जंगल मे बकरियां चराने गया था । मृतक भंवर चिकलीगर कोटड़ी गांव के पास भूमि पर चरा रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे सहित 10 बकरियां की मौत हो गई । हादसे की खबर मिलते ही बड़ी मौक़े पर बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए इकट्ठा हो गए। विस्तृत जानकारी आना शेष है ।