जिले भर के कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

रतलाम । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रतलाम कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिले भर के कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रांतीय आह्वान पर जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में संघर्ष समिति द्वारा रखी गई प्रमुख मांगे  कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता रुकी हुई वेतन वृद्धि कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी मुख्य मांग रही । आज के प्रदर्शन में राजपत्रित अधिकारी संघ के आरएनके रावत, श्रम संगठन की संयुक्त समिति  के अश्विन शर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तेजपाल सिंह राणावत, शिक्षक कांग्रेस के हेमंत राय, समग्र शिक्षक संघ के नरेंद्र सिंह चौहान, पटवारी संघ के लक्ष्मी नारायण पाटीदार, वाहन चालक संघ के सूर्यपाल सिंह चौहान, पशु चिकित्सा संघ के दिनेश पांचाल, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रतिमा सोनटके, पेंशन एसोसिएशन कीर्ति राज शर्मा, राज्य शिक्षक संघ के मुनीम दुबे, प्रांतीय शिक्षक संघ के गोपाल बोरिया, ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के नरेंद्र टॉक, मध्य प्रदेश शिक्षक सांस्कृतिक मंच के दिनेश शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के सुरेश जोशी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के राधेश्याम मालाकार, मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी आंदोलन प्रबंध समिति के अभिजीत हाड़ा, राज्य कर्मचारी संघ के हरीश भिंड वालों पेंशन एसोसिएशन के धन्ना लाल पुरोहित सहित सैकड़ों की तादाद में अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया । मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को दिए ज्ञापन का  वाचन लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने किया।  प्रदशर्न में उपस्थित कर्मचारियों को संरक्षक श्याम टेकवानी ने संबोधित करते हुए सरकार को हठधर्मी बताया और मांगे नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी । इस अवसर पर बड़ी तादाद में महिला कर्मचारी भी उपस्थित रहे । प्रमुख रूप से भावना पुरोहित, गीता देवी राठौर, मौसमी अरोड़ा, आशा दुबे आदि उपस्थित थे।