‘‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन

रतलाम 4 अक्टूबर । शासन निर्देशानुसार ‘‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ अभियान के तहत नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाऐं सीधे उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम द्वारा 4 अक्टूबर रविवार को झोन क्रमांक 1 अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, झोन क्रमांक 2 डॉ0 अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, झोन क्रमांक 3 अमृत सागर उद्यान, झोन क्रमांक 4 हरमाला पम्प हाउस व नगर निगम फायर स्टेशन भवन में प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक शिविर का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जुबीन जैन, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, श्रीमती सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, हेमन्त राहौरी, प्रहलाद राठौड़, अरूण त्रिपाठी, निलेश बाफना, विवेक शर्मा, यतेन्द्र भारद्वाज, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी के आतिथ्य में आयोजित हुआ।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र जी मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविरों में आम नागरिकों, विषेशकर कृषकों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित और कमजोर वर्गो को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की विवशता से पूर्णतः मुक्त कराना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि 17 से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे अभियान के तहत आयोजित षिविर में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को षासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र जी मोदी के सेवा के 25 वर्श पूर्ण होने पर सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत गरीबों के उत्थान का कार्य किया जा रहा है, शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर समस्त विभागों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है।
आयोजित राजस्व विभाग विवादित नामांतरण 8, सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी 1, सामाजिक न्याय विभाग कल्याणी पेंशन 8, दिव्यांग पेंशन 1, वृद्धावस्था पेंशन 8, उच्च शिक्षा विभाग गांव की बेटी 1, उर्जा विभाग सूर्य घर मुफ्त बिजली 2, नगरीय प्रशासन विभाग पीएम स्वनिधी ऋण 59, कौशल विकास उद्यमिता विभाग पीएमकेवीवाय 1, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग गरीब कल्याण अन्न योजना 3, वन नेशन वन राशन कार्ड 30, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 21, लाड़ली लक्ष्मी योजना 22, श्रम विभाग संबल योजना 11 इस तरह 178 हितग्राही आयोजित शिविरों में लाभान्वित हुए।उक्त अवसर पर पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती निशा सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त सचिन सिटोले, नगर निगम व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *