राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश का मनहर प्लॉट जैन उपाश्रय में चातुर्मास प्रवेश हुआ

राजकोट प्लाट जैन सेठ उपाश्रय 20 जुलाई 2021 । विचारों की अनंत ऊर्जा को ज्ञान युक्त सकारात्मक दिशा मिल जाए तो विश्व के लिए वरदान बन सकती है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने मनहर प्लॉट जैन उपाश्रय चातुर्मास प्रवेश कर संबोधित करते कहा कि विचारों से ही व्यक्ति भगवान बनता है और शैतान बनता है।
उन्होंने कहा कि विश्व बंधुत्व की भावना दिलों में साकार के बिना विश्व के किसी धर्म में प्रवेश नहीं है। मुनि कमलेश के बताया कि जाति पंथ प्रांत भाषा के संकीर्ण और कुंठित विचार परस्पर नफरत के बीज बोते हैं हिंसा और आतंकवाद की जननी है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि विचारों की बीमारी एक्स-रे में भी नहीं विज्ञान के पास कोई इलाज नहीं महापुरुषों के पवित्र विचार ही ब्रेनवाश कर सकते हैं।
मूर्ति पूजक महासती लक्षिका जी राष्ट्रसंत का सुनकर 7 किलोमीटर से पधारे और बोले मुझे घर में आने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं मुनि कमलेश के राष्ट्रपति कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की मूर्तिपूजक यशो विजय जी ने बधाई संदेश भेजकर मंगल कामना की।
चातुर्मास प्रवेश गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी ने राष्ट्रसंत के गुजरात राजकोट में चातुर्मास के लिए शुभकामना संदेश भेजते हुए अभिनंदन किया उनके गौ रक्षा के भावों का पूरा सम्मान किया जाएगा इसी तरह महानगर पालिका के मैयर डॉक्टर प्रदीपभाई डव शर्मा एवं डिप्टी मेयर दर्शिता जैन ने भी राष्ट्रसंत का स्वागत करते हुए चातुर्मास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया किया गोंडल संघ प्रमुख प्रवीण भाई कोठारी रोयल संघ के प्रमुख सीएम सेठ विपिन भाई पारक शैलेश भाई सेठ जीतराग संघ के प्रमुख भरत भाई दोषी साहित्यकार मनोज भाई रमेश भाई संगानी सुशील भाई गाढ़ा सहित राजकोट के सभी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बाल मंडल युवा मंडल महिला मंडल बहु मंडल सभी ने भारी संख्या में भाग लिया घनश्याम मुनि गौतम मुनि अरिहंत मुनि कौशल मुनि अक्षत मुनि ने मंगल में प्रवेश किया।