राष्ट्रीय नाई महासभा भारत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

रतलाम। राष्ट्रीय नाई महासभा भारत कार्यकारिणी की बैठक श्री अनंत नारायण मंदिर पर रखी गई, जिसमें राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष निलेश सोलंकी सेन व राष्ट्रीय सचिव सुरेश भाटी, प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नाई महासभा रतलाम जिला की कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें संरक्षक राधेश्याम परिहार, जिलाध्यक्ष शंकरआलम सेन, युवा संगठन में अध्यक्ष सचिन वर्मा, उपाध्यक्ष लक्की साहीवाल, युवा शहर सचिव जितेंद्र वर्मा, सह सचिव मनीष तंवर, संगठन मंत्री मोनू राठौर, सहसंगठन मत्री कपिल सेन, मीडिया प्रभारी नितेश वर्मा, सह मीडिया प्रभारी आशीष चौहान, कानून सलाहकार देवेंद्र चौहान, शहर प्रभारी विशाल गहलोत, अनूप सोलंकी सह प्रभारी नियुक्त किए गए। हेमंत सेन, मुकेश राठौर, अरुण टाक, मुकेश परिहार, भूपेंद्र परमार, गौतम परिहार, दिलीप परमार, नंदकिशोर खिंची, ओमप्रकाश देवड़ा, नरेश सेन, सतीश परमार, श्याम जालवर, दीपक सेन, संतोष सेन, सुनील परमार, नकुल सेन, संजय सोलंकी, संदीप सोलंकी, आशीष सोलंकी, नवीन गहलोत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Play sound