विविध भारती सेवा के प्रसारण 100.4 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर सुने जा सकेंगे

रतलाम । आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के अनुमोदन के अनुसार रतलाम क्षेत्र के लिए 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का शुभारंभ हो जाने से 23 जुलाई सुबह 6:00 बजे से विविध भारती सेवा के प्रसारण 100.4 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी प्रतिदिन सुने जा सकेंगे।
उक्त जानकारी अपर महानिदेशक पश्चिम क्षेत्र आकाशवाणी दूरदर्शन मुंबई कार्यालय के निदेशक (अभियांत्रिकी) श्री अर्जुन विभूते द्वारा दी गई।

Play sound