साध्वी परम विदुषी 105 सौभाग्य मति माताजी का मंगल प्रवेश हुआ

झुमरीतिलैया । झुमरीतिलैया की पावन धरती पर आज जैन साध्वी परम विदुषी 105 सौभाग्य मति माताजी का मंगल प्रवेश हुआ” झुमरी तिलैया में ही होगा उनका मंगल चातुर्मास 4 महीने तक बहेगी धर्म की गंगा”। बायपास रोड सुभाष चौक के पास जैन समाज के लोगों ने गुरु मां के चरण पखारे कोरोना काल को देखते हुए जैन समाज ने सरकार के गाइडलाइन का अनुसरण किया प्रवेश में अधिक लोगों को नहीं बुलाया गया और कई कार्यक्रम को स्थगित भी कर दिया वहां पर पहुंचे भक्तजन ,महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने गुरु मां के जयकारों और जैन धर्म के जयकारों का उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण कराया पानी टंकी रोड जैन मंदिर का दर्शन करते हुए ओवर ब्रिज सीढ़ी से नीचे उतर कर स्टेशन रोड बड़ा जैन मंदिर परम विदुषी 105 सौभाग्य मति माताजी पहुंची पानी टंकी रोड जैन मंदिर मे सुशील जैन छाबड़ा परिवार और स्टेशन रोड बड़ा जैन मंदिर में विमल जैन बड़जात्या परिवार ने माता जी के चरण स्पर्श कर उनके चरण को पखारा महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी और सभी महिलाओं ने डांडिया नृत्य और माथे पर कलश लेकर गुरु मां का स्वागत अभिनंदन किया।
बड़ा मंदिर में भगवान की शांति धारा पूज्य माता जी के मुखारविंद से की गई आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलित समाज के पदाधिकारियों ने मिलकर किया सुरेश जैन झाझंरी के परिवार ने मंच पर विराजमान पूज्य माता जी के चरण पखारे और शास्त्र भेंट किया गुरु मां के साथ में चल रहे बाल ब्रह्मचारी पंकज भैया और अन्य लोगों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर समाज ने सम्मानित किया मंच संचालन समाज के पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने किया स्वागत मंगलाचरण गीत शशि छाबड़ा ने किया स्वागत नृत्य रिद्धि ठोलिया ने किया स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या ने किया कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, सह मंत्री राज छाबड़ा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और सहयोगियों को धन्यवाद दिया निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन समेत समाज के पदाधिकारियों ने पूज्य माता जी को मंच पर श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया
तत्पश्चात 105 पूज्य सौभाग्य मति माताजी का अमृतमय प्रवचन प्रारंभ हुआ महाविदुषी पूज्य गुरु मां ने अपने आशीष वचन में कहा कि झुमरीतिलैया के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर हमेशा संत ,महात्मा, गुरु साध्वी का आगमन होते रहता है और उनके चरण रज से यह धरती पूज्य और पवित्र बन जाती है धर्म और अच्छा कार्य करने के लिए क्वांटिटी की नई क्वालिटी की आवश्यकता होती है झुमरी तिलैया में बहुत अच्छे लोग हैं इसलिए यहां पर हमेशा धर्म की ध्वजा लहराते रहती है मैं आप लोगों के बीच एक डाकिया कर आई हूं जो भगवान की वाणी आप लोगों के बीच बाटूंगी जिससे परिवार, समाज ,और राष्ट्र का कल्याण होगा आज के इस कोरो ना काल जैसी विषम परिस्थिति में देश और समाज को भारतीय संस्कृति और जैन धर्म के पथ पर चलने की आवश्यकता है तभी हम सभी के बीच अहिंसा ,शांति, और आरोग्य मय जीवन स्थापित हो सकता है पूज्य माता जी ने सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दीया विशेषकर सभी युवाओं को जो पारसनाथ सम्मेद शिखर से उनके साथ साथ पैदल चलकर आ रहे थे कहा कि आप सभी के धर्म के प्रति यही भावना भारतीय संस्कृति को आगे लेकर जाएगी युवा ही भारत के भविष्य हैं मौके पर जैन समाज के पदाधिकारी प्रदीप जैन पांड्या, कमल जैन सेठी, सुरेंद्र जैन काला, सुनील जैन शेट्टी, जयकुमार जैन गंगवाल, जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव जैन छाबड़ा मंत्री सुमित जैन, प्रदीप सोगानी, जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने भी पूज्य माताजी को श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद लिया कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन नेउक्त जानकारी दी ।

Play sound