रतलाम।गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री श्री 1008 स्वामी महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद का सैलाना बस स्टैंड स्थित अखंड ज्ञान आश्रम पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के सानिध्य में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल द्वारा गुरु पूजन कर शाल,श्रीफल पुष्पों से गुरु पूजन व वंदन की। गुरु आशीर्वाद के लिए मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ,मंडल महामंत्री राकेश परमार मंडल पदाधिकारी भूपेंद्र कावड़िया, विपिन श्रीमाल, हार्दिक मेहता, नितेश सोनी आदि उपस्थित रहे।