कांग्रेस नेता गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने, टीआई ने कोर्ट का हवाला देकर गिरफ्तारी से किया मना

मामला : कांग्रेस नेताओं द्वारा ग्राम लाला खेड़ा गोचर भूमि के अवैध कब्ज़े के संबंध में एसडीएम महोदय को दिए गए ज्ञापन के दो दिवस बाद दर्ज प्रकरण का

जावरा (अभय सुराणा ) । ग्राम लाला खेड़ा गोचर भूमि के अवैध कब्ज़े के संबंध में SDM महोदय को ज्ञापन के 2 दिन के पश्चात गूंगी,बेहरी सरकार के इशारे पर पुर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत विरेन्द्र सिंह सोलंकी जी,मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी महासचिव निज़ाम क़ाज़ी , एवं अन्य साथियों पर असत्य के आधार पर धारा 188,353 भादवि व 151बी पर झूठा प्रकरण दर्ज करवाया। जिस पर विरेन्द्र सिंह सोलंकी ओर निज़ाम क़ाज़ी सहित अन्य लोगो की गिरफ्तारी देने ओधोगिक थाने पहुँचे जहाँ पर प्रशासन ने नोटिस तामील कर के जाने को कहा उस पर विरेन्द्र सिंह सोलंकी जी व निज़ाम क़ाज़ी जी ने अधोगिक TI से मांग की असत्य प्रकारण की निष्पक्ष जांच हो और उन्होंने यहाँ भी कहा की हमे प्रशासन और न्यायालय पर पूरा भरोसा है की जीत हमेशा सत्य की होगी हम जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे चाहे हम पर ये बेकार, गूंगी,बेहरी सरकार कितने भी मुकदमे बनवाती रहे। उक्त बातें जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री गगन जी सोलंकी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री निजाम काजी ने अपनी गिरफ्तारी देने के पूर्व चर्चा के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि श्री सोलंकी , वह निजामकाजी ने कल एक पत्रकार वार्ता कर अपनी गिरफ्तारी की बात कही थी उसी संदर्भ में आज इन दोनों नेताओं के साथ अपने समर्थक भी थे और जिनके नाम पर यह प्रकरण दर्ज हुआ था वह सभी अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे।लेकिन आज औद्योगिक थाना प्रभारी ने उनकी गिरफ्तारी नहीं ली और कहा कि न्यायालय में डायरी पेश करेंगे वहां से ही कोई निर्णय होगा।

Play sound