

उदयपुर । उपप्रवर्तिन प. पू. गुरुणीमैया श्री चारित्रप्रभा जी महाराज साहब का संथारे सहित देवलोकगमन हो गया है । साध्वीश्री प. पू. गुरुणीमैया श्री चारित्रप्रभा जी महाराज साहब स्वास्थ लाभ हेतु कनक हॉस्पिटल में भर्ती थे । महासती जी को आज प. पू. गुरुवर्या डॉ. दर्शनप्रभा जी म. सा. के द्वारा बेंगलुरू से आज प्रात: 3.55 को चोविहार के संथारा पच्छखान कराए गए थे और आज प्रात: 4.55 को संथारा सीज गया । महासती जी डोल यात्रा आज दिनांक 10 जनवरी2022 दोपहर 01.00 बजे पुष्कर साधना केन्द्र से निकली । उक्त जानकारी पुष्कर साधना केन्द्र के श्याम जगड़ावत ने देते हुए साध्वीश्री के संथारे सहित देवलोकगमन हो जाने पर ट्रस्ट के लहर सिंह छाजेड सहित ट्रस्टी गण, समाजजन आदि ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की ।