

जावरा। साम्प्रदायिक सौहार्द्ध की प्रतिक श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला जावरा में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शुक्रवार को दिनभर गौभक्तों का मेला लगा रहा और वहां पर गौ भक्तों ने गायों को हरा चारा, गुड़, तिलपपड़ी खिलाकर गौसेवा का पूण्य प्राप्त किया।
जावरा नगर की 122 वर्ष पुरानी इस गौशाला में वर्तमान में करीब 550 गायों का गौपालन हो रहा है। संक्राति पर्व पर गौ ग्रास सेवा योजना के अन्तर्गत एक व्यक्ति से 1 रूपये प्रतिदिन के रूप में 365 रूपये की इस योजना से नगर के हजारों गौभक्तों ने इस का लाभ लिया और इस योजना की सराहना की गई।
प्रातः से ही संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण गौशाला में परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सभी धर्मों के लोगों ने आकर अपने-अपने दान पुण्य अनुसार गौसेवा का पुण्य लाभ लिया। संस्था अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, सचिव अरविन्द पाटीदार, उपाध्यक्ष मोहन पटेल, डाॅ.सीएल वर्मा, अशोक सेठिया, प्रकाश मांदलिया, मनोहर पांचाल, गोपाल सेठिया, क्षीरसागर, किशोर शाकल्य, मनोहरसिंह, गोपाल मेड़तवाल, राजेन्द्र गर्ग, पवन मोदी, गायत्री प्रसाद मंडलोई, राजेन्द्र श्रोत्रिय, मुकेश प्रजापत, प्रदीप शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।