


रतलाम । साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा डीपी परिसर पर लगभग 69 तपस्वी एवं 16 शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। आचार्य श्री रामलाल जी मसा एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी मसा के अज्ञानुवर्ती शान दीपक श्री चिन्मय मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना शासन दीपिका शकुंतला श्री जी महाराज साहब प्रीति सुधा जी महाराज साहब लक्ष्य ज्योति जी महाराज साहब सरीशमाश्री जी महाराज साहब हितेषी श्री जी महाराज साहब आदि ठाना के रतलाम में चल रहे पांचो चातुर्मास में सिद्धि तप धर्म चक्र मासश्रमण वर्धमान तप तेरा उपवास 11 उपवास 9 उपवास एवं अठाई तप के तपसियों का अभिनंदन किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल एवं बहू मंडल द्वारा नवकार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ हुई स्वागत भाषण संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि रतलाम संघ गौरवशाली संघ है जिन्हें पांच चातुर्मास के साथ इतने तपस्वियों के अभिनंदन का लाभ भी मिल रहा है एवं बच्चों में संस्कार देने हेतु जो शिक्षक निरंतर प्रयास कर रहे हैं वह संघ का गौरव है इस हेतु संघ आप सभी का भी अभिनंदन करता है। कार्यक्रम की रूपरेखा संघ मंत्री पंकज मुनत ने बताई साथ मे कार्यक्रम में मंचासीन अखिल भारतीय महिला मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा लालवानी अंचल संयोजक प्रकाश बोहरा स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मुनत समता युवा संघ अध्यक्ष अशीष छाजेड़ बहु मंडल अध्यक्ष सुनीता मूनत रहे सभी अतिथियों का बालिका मंडल के एनी मुरार बालक मंडल के ईशान डांगी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। तपस्वी एवं शिक्षकों का अभिनंदन संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया चंदनमल पिरोदिया कपूर कोठारी सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ एवं पदाधिकारी सुशील गोरेचा दशरथ बाफना अनिल बाफना सुनील पटवा प्रकाश नंदेचा वरिष्ठ सेवक शांतिलाल भटेवरा मंजू मूनत सरोज पिरोदिया किरण चंडालिया एवं संघ की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी तपसियों का तिलक लगाकर शॉल माला अभिनंदन पत्र के साथ राम गुरु की जय जयकार के जय घोष के साथ अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश गादिया ने किया आभार प्रकाश बोहरा ने माना।