

रतलाम । पंचान अग्रवाल समाज रतलाम द्वारा मनाए जा रहे अपने आराध्य देव महाराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान आज रविवार चार अक्टूबर को बड़बड़ बालाजी स्थित बड़ा मंदिर पर अग्रसेन आनंद मेला आयोजित किया गया। आनंद मेला के संयोजक अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा प्रातः गौ सेवा कर आनंद मेले की शुरुआत की गई।
सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल व सचिव विजय अग्रवाल ने बताया प्रारंभ में समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी, चंदूलाल जी अग्रवाल, ओम जी अग्रवाल, महेश जी गोयल एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर अग्रसेन आनंद मेले की शुरुआत की गई।
मेला संयोजक योगेश अग्रवाल, अनिल गोयल, आशीष कोकड़ा,संजय चौधरी राजेश गोयल, विवेक अग्रवाल, डॉ तरुण गर्ग ने बताया मेले में सभी आयु वर्ग के लिए एक से बढ़कर एक रोचक गेम्स रखे गए थे जिसका सभी समाज जनों ने भरपूर आनंद लिया साथ ही विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। विजेताओं को कार्यक्रम स्थल पर ही पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी,वंदनाजी अग्रवाल सहायक जिला आबकारी अधिकारी,prof हरिओम अग्रवाल,महेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किये गए।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन धनजीबाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर किया जाएगा।