- संगठन के 2022 एवं 2023 के नवीन अध्यक्ष बनते ही अर्पित लुनिया ने अपनी नई पारी की शुरुआत गौसेवा से की एवं संगठन की कार्यकारणी की तरफ से 5100 रुपए जीव दया में दान किये
- जीव मैत्री परिवार ने किया नई पहल पर आभार व्यक्त

रतलाम । गौशाला पर नवीन कार्यकारणी की घोषणा पर जीव मैत्री परिवार ने रतलाम इलेक्ट्रिकल व्यापारी संगठन के 2022-23 के नवीन अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि सरल और गम्भीर व्यक्तित्व के धनी अर्पित जी युवा है और बरसो से अपने प्रतिष्ठान का सफल संचालन कर रहे है। इलेक्ट्रिक का व्यवसाय करने वाले सभी व्यापारी भाइयों से आपका मधुर व्यवहार है, इसी के चलते इस युवा उम्र में आपको सभी व्यपारी भाइयों द्वारा अध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया गया। आप जीव मैत्री परिवार के सदस्य है, आपके मनोनयन से जीव मैत्री परिवार हर्षित है एवं आपका कार्यकाल सफलताओं से भरा रहे सबका साथ सबका विश्वास ओर व्यवसाय का सर्वागीण विकास हो जीव मैत्री परिवार की यही शुभकामनायें है । अर्पित जी की भावना थी की वह अपने नए कार्यकाल एवं नई कार्यकारिणी का उद्घाटन गोशाला में मूक जीवो की सेवा के साथ करे और इसी भावना को पूर्ण करने वे अपनी टीम के साथ बकराशाला में पधारे, ऐसे उत्तम भावो की और ऐसी कार्यकारिणी, ऐसे सदस्यों की खूब खूब अनुमोदना करते है।
यह कार्य संरक्षक दिलीप मित्तल , जयवंत कोठारी , अजित लुनिया एवं पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर सोकल के मार्गदर्शन में किया गया। संगठन की नवीन कार्यकारिणी रही मौजूद :- उपाध्यक्ष – इम्तियाज भाई स्टेशनवाला एवं महेंद्र जी कोचर, सचिव – सिद्धार्थ कोठरी एवं श्री पंकज मूणत, कोषाध्यक्ष – विनोद कोचर एवं मनीष मेहता, मीडिया प्रभारी – राज लुनिया एवं अमिताभ सिरोलिया, भोजन एवं स्थान प्रभारी – जितेन्द्र लुनिया , अमित लुनिया, बाबूलाल प्रजापत , विनीत वोहरा, मनोरंजन एवं खेलकूद प्रभारी – मुकुल दलाल , शुभम जैन , वैभव पितलिया , अनुरूप गोस्वामी आदि उपस्थित थे ।