जिले मे भाजपा की बूथ विस्तारक योजना लगातार जारी

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी इन दिनों घर-घर नागरिकों से संपर्क कर बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियों तथा केन्द्र की श्री मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की श्री शिवराज जी की सरकार की जनहितेषी येाजनाओं के बारे मे विस्तृत चर्चा कर उन्हे भाजपा से जोड़ने की कवायद कर रही है। जिले मे भी पार्टी के वरिष्ठ जन अपने कार्यकर्ताओं के साथ योजना पर लगातार काम कर रहे है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि जिले के प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डे तथा विधानसभा प्रभारी श्री मुकेश प्रजापत ,जिला उपाध्यक्ष श्री महेश सोनी तथा मंडलों के विस्तारक जावरा विधानसभा के विभिन्न मंडलों मे प्रवास कर क्षेत्र के नागरिकों से रूबरू हो रहे है। इसी कड़ी मे भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी श्री कालुसिंह परिहार एवं कार्यकर्ताओं के साथ जावरा विधानसभा के पिपलौदा मंडल के विभिन्न बूथों पर पहुंचे तथा वहां के स्थानीय निवासीयों से चर्चा कर उन्हे भाजपा सरकारों की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह डोडिया, मंडल महामंत्री द्वय श्री दिनेश पाटीदार, श्री अशोक निनामा एवं आई.टी.सेल के श्री प्रफ्फुल जैन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिले के प्रभारी श्री शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा पार्टी के वरिष्ठ जनों के साथ 26 जनवरी को आलोट विधानसभा और इसी तरह 27 जनवरी को सैलाना विधानसभा मे घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

Play sound