जिला संगठन प्रभारी ने बूथ विस्तारक योजना के तहत किया डॉ भीमराव अंबेडकर मण्डल में प्रवास

रतलाम ,24 जनवरी | भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर मण्डल रतलाम में प्रवास किया | उन्होंने संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए बूथ विस्तारक योजना के तहत शक्ति केंद्र क्र. 1, 2, 3, 5, 13 के मतदान केंद्र क्र. 2, 27, 20, 17, 54 पर कार्यकर्ताओं से उनके द्वारा किए गए कार्य की जानकारी ली|
जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि श्री शर्मा ने शक्ति केंद्र 6 के मतदान क्र.52 पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ में राशन पात्रता पर्ची व लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित परिवार के मुखिया हितग्राही श्रीकृष्ण प्रजापति से चर्चा की । इसके पश्चात शक्ति केंद्र क्र. 4 के मतदान क्र. 26 के बूथ अध्यक्ष लोकेश जायसवाल के निवास पर भोजन किया|
इस दौरान मण्डल विस्तारक सन्तोष पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष करण धीर्य बडग़ोत्या, प्रभारी मण्डल महामंत्री विनोद यादव, मण्डल उपाध्यक्ष भरत तँवर, प्रवीण दीक्षित, पूजा शर्मा, मण्डल मंत्री किरण महावर, मण्डल पदाधिकारी कमल गुरनानी एवं अंकित कुशवाह, राकेश मिश्रा, भगत सिंह भदौरिया, लोकेश आचार्य, तेजसिंह हाड़ा, , राजेश दुग्गल, शक्ति सिंह राठौर, ज्योति खण्डेलवाल, पूनम ठाकुर, कपिल शुक्ला, सुनील पॉल, संदीप मौर्य, अमन बोयत के साथ बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

Play sound