रतलाम । निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निगम के संपत्तिकर, जलकर, राजस्व, लायसेंस, विकास शाखा आदि विभागों की बकाया वसूली की समीक्षा बैठक लेकर मार्च 2022 तक 100 प्रतिषत बकाया वसूली किये जाने के निर्देष दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने संपत्तिकर बकाया वसूली की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि ऐसे भवन स्वामी जिनके द्वारा विवरणी में दर्षाये गये क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल का भवन नपती के बाद प्राप्त हुआ है उन्हे अंतर की राषि का पांच गुना अधिभार का बिल प्रस्तुत कर राषि वसूल की जाये। इसके अलावा औधोगिक क्षेत्र का सर्वे कर संबंधितो से विवरणी भरवाई जाकर संपत्तिकर राशि का बिल दिया जाये।
जलप्रदाय विभाग की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया 10 हजार से अधिक की राषि वाले बकायादार यदि बकाया राशि नहीं जमा कराते है तो 8 फरवरी से उनके नल संयोजन विच्छेद की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा उन्होने निर्देषित किया कि अवैध से वैध नल संयोजन की कार्यवाही नियमानुसार की जाये ताकि नगर में अवैध नल संयोजनों को समाप्त किया जा सकें।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने राजस्व विभाग की बकाया वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे दुकानदार जिनकी बकाया राषि 10 हजार से अधिक है उनसे बकाया राशि वसूल की जाये अन्यथा उनकी दुकाने सील करने की कार्यवाही 8 फरवरी से प्रारंभ की जाये। आयोजित बैठक में अनुपस्थित सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री विजय कपूर, स्थायीकर्मी मुकेश मेहता व आनन्द नीमा का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
लायसेंस विभाग की बकाया वसूली की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देषित किया कि नगर में बिना लायसेंस दुकान संचालित करने वालों का सर्वे प्रारंभ किया जाये। इसके अलावा विकास शाखा की संपत्तियों के डाक्यूमेंटेषन का कार्य किये जाने व कम्पाउडिंग के नोटिस जारी के निर्देष संबंधितों को दिये।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेषचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री ष्याम सोनी, श्री सत्यप्रकाष आचार्य, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।