म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्‍यक्ष विभाष उपाध्‍याय (राज्‍य मंत्री दर्जा) पहुंचे मानव सेवा समिति के रक्त केंद्र पर कार्य भावना और कार्यप्रणाली को जाना

रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्‍यक्ष विभाष उपाध्‍याय (राज्‍य मंत्री दर्जा) मानव सेवा समिति रतलाम पहुंचे और रक्त केंद्र पर कार्य भावना और कार्यप्रणाली को जाना, मानव सेवा समिति रक्त केंद्र द्वारा संचालित कंपोनेंट कैसे बनाए जा रहे हैं। प्रतिदिन मानव सेवा समिति से आसपास के जिले के कई मरीजों को रक्त एवं रक्त के अवयव लेने से लेकर देने तक की पूरी जानकारी प्रक्रिया को सूक्ष्मता के साथ देखा और समझा, फिजियोथैरेपी सेंटर सहित अन्य की जा रही सेवा कार्यों की भी जानकारी अध्यक्ष मोहन पाटीदार मुरलीवाला ने दी, जिसे सुन और देखकर प्रदेश उपाध्‍यक्ष अभिभूत हो गये।
कई जिलों के साथ अन्य राज्यों में भी दे रहे हैं सेवा
समिति रक्त तथा अन्य आवश्यकता होने पर धार, मंदसौर, अलीराजपुर, नीमच, झाबुआ सहित गुजरात के दोहद तक के लोग आते है। डेंगू प्रकोप के दौर में सेकडों से अधिक प्लेटलेट्स प्रतिदिन दिये गये ।
अवलोकन के दौरान मुख्‍यातिथ्‍य म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्‍यक्ष विभाष उपाध्‍याय (राज्‍य मंत्री दर्जा), परिषद के संभाग समन्‍वयक शिवप्रसाद मालवीय, परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य में रक्त दाताओं का महत्वपूर्ण योगदान
इस सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रक्तदाताओं का रहा क्योंकि वे रक्त नहीं देते तो यह कार्य संभव नहीं हो पाता। यह पुनीत कार्य करने में एक मानव सेवा समिति रक्त केंद्र रतलाम द्वारा आसपास के 7-8 जिले सहित राजस्थान एवं गुजरात तक अपनी सेवाएं प्रदान की। संस्थापक ज्ञानमल सिंगावत ,अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार (मुरली वाला), समस्त पदाधिकारी, डॉक्टर, टेक्नीशियन टीम, रक्तदाता द्वारा गंभीर महामारी की इस दौर में पूरे प्रदेश में अपनी सेवाओं से रतलाम का नाम रोशन किया।
इस दौरान ये रहे उपस्थित
संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला,पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एवं संस्था के सुरेंद्र सुरेका, गोविंद काकानी, विवेक बक्शी, रविन्‍द्र पाटीदार, करन वशिष्ठ एवं समस्त ब्लड बैंक स्टाफ ।
इतना यूनिट हुआ हर साल रक्तदान
वर्ष 2015 में 5877, 2016 में 5844, 2017 में 5733, 2018 में7060, 2019 मैं 7533, 2020 मै 7146 (इस वर्ष लॉकडाउन व कोरोना के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे थे)
2021 में 11,000 से अधिक, यूनिट रक्तदान मानव सेवा समिति में किया गया। जो कि लगातार रक्त की बढ़ती हुई आवश्यकता को दर्शाता है। आने वाले समय में रतलाम मेडिकल कॉलेज के कारण चिकित्सा क्षेत्र में रतलाम में बड़ी क्रांति नजर आएगी।
मानव सेवा समिति के अनुकरणीय सेवादार
मानव सेवा समिति परिवार के नजीर भाई शेरानी, जिंनदास लुनिया, सुरेश अग्रवाल, विवेक बक्शी, अनिल पीपाड़ा, सुरेंद्र सुरेका, गोपाल कृष्ण सोडाणी, राजकुमार सुराणा, राजेश सोमानी, प्रकाश नलवाया, एडवोकेट एसएन जोशी, हेमंत मेहता, सुनील सुराणा, निर्मल कटारिया, कांतिलाल वशिष्ठ, विनय पितलिया, महावीर जैन, गुमानमल नाहर, नूरुद्दीन घासवाला सहित सभी पदाधिकारी एवं साथियों ने रक्तदाताओं, दानदाताओं का पुनीत कार्य में सहयोग अनुकरणीय है।