जैन संस्कार कक्षा-1 की ऑल इंडिया परीक्षा में जावरा की मोनिका प्रीतेश कोचट्टा प्रथम

जावरा (अभय सुराणा) । राजस्थान प्रवर्तनी विदुषी महासती डॉक्टर सुप्रभाजी म.सा. के आशीर्वाद तथा पूज्य महासती डॉ. हेमप्रभाजी म.सा. के पावन सान्निध्य में आयोजित ऑल इंडिया स्तरीय “जैन संस्कार आरोहण कक्षा -1” परीक्षा में जावरा की श्राविका श्रीमती मोनिका प्रीतेश कोचट्टा ने संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर जावरा का गौरव बढ़ाया।
श्रीमती मोनिका कोचट्टा ने अपनी प्रतिभा, अध्ययन के प्रति रुचि, लगन एवं अथक परिश्रम के बल पर देशभर के प्रतिभागियों के बीच सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से जावरा श्री संघ में हर्ष की लहर है तथा समाजजनों ने इसे जावरा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।पूज्य महासती सुप्रभाजी मारासा के आशीर्वाद मार्गदर्शन और पूज्य महासती डॉ. हेमप्रभाजी मारासा के पावन सान्निध्य में आयोजित इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना श्रीमती मोनिका कोचट्टा की ज्ञान, अध्ययनशीलता एवं समर्पण भावना को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओ को ने श्रीमती मोनिका कोचट्टा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। समाजजनों ने कहा कि उनकी यह सफलता अन्य श्रावक-श्राविकाओं, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और धार्मिक ज्ञान तथा अध्ययन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है उपरोक्त जानकारी गुरु कस्तुर पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता एवं श्री संघ जावरा के पूर्व महामंत्री सुभाष टुकड़िया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *