विधायक सभागृह में होगा सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

रतलाम 06 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे विधायक सभागृह में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन होगा। इसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम मे मप्र अपेक्स बैंक के चेयरमैन महेन्द्र सिंह यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डाॅ राजेन्द्र पांडेय, मथुरालाल डामर एवं डॉ चिंतामणि मालवीय, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिदिन सेवा गतिविधियां आयोजित हो रही है। सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम मे अतिथिगण पांचों विधानसभा मे यात्रा को रवाना करेगे। सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के प्रभारी मनोज शर्मा, सहप्रभारी रजनीश गोयल, संदीप यादव, ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *