सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत 200 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण

विकसित भारत के संकल्प मे सभी सहभागी बने : आर.डी.ए. अध्यक्ष

रतलाम 06 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम मे गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक लोगो ने नेत्र परीक्षण कराया। पात्र लोगों को चश्मा वितरण के लिए चयनित किया गया। शिविर का शुभारंभ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डीए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर एवं मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के उत्थान एवं मदद की योजनाएं चलाई जा रही है। आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप मे 25 साल पूर्ण कर इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व मे विकसित भारत के संकल्प मे सभी सहभागी बने। कार्यक्रम के आरंभ मे मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मंडल महामंत्री आकाश खडके ने किया। आभार क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टांक, ने माना। इस अवसर पर उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित, इंदौर प्रभारी शैलेंद्र डागा, आर.डी.ए. उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *