जावरा में संगठन के परिचय पत्र वितरण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष रमेश टाक ने की घोषणा
जावरा (अभय सुराणा) । आंचलिक पत्रकार संघ का एक-एक सदस्य मेरे दिल में बसा है मैं मेरे संगठन के सदस्यों के लिए कभी भी किसी भी समय तत्पर हुं।आपकी एक आवाज पर मैं उसी समय तत्परता से आपकी कठिनाइयों या समस्याओं का निराकरण करुंगा,समस्या चाहें कौन-सी भी हों हर स्थिति में उसका निदान होगा प्रदेश भर के आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों को चाहिए कि वह मुस्तैदी से अपनी कलम से आमजनों की आवाज को उठाकर उनकी समस्याओं को हल करें।
यह बात आंचलिक पत्रकार संघ के परिचय पत्र वितरण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष रमेश टाक ने कलमकारों को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने अतिशीघ्र प्रादेशिक सम्मेलन करने की बात भी कही।श्री टाक ने सम्मेलन में प्रदेश के ख्यातनाम वरिष्ठ पत्रकारों के माध्यम से कार्यशाला आयोजित करने की बात कहीं।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में अभय सुराणा,श्रीमती सुनीता देशमुख,संजय चौधरी, रमेश सोनी थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संभागाध्यक्ष अभय सुराणा ने पत्रकारों को संगठित करने पर जोर दिया उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्ष तक हमारे संगठन के सदस्यों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य है जिसे पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
महामंत्री रमेश सोनी ने पत्रकारों को अपने संबोधन में कहा कि अपनी कलम की धार को इतनी पैनी बनाओं कि आपकी लिखावट का असर संबंधित समस्या और सम्बंधित अधिकारियों पर तुरंत हों, उन्होंने यह भी कहा कि रमेश सोनी को कोई नहीं जानता,जानते हैं रमेश सोनी की लेखनी को जिसका सीधा असर अधिकारियों पर होता है,ऐसा ही सभी युवा पत्रकार साथी अपनी कलम से आमजनों की शिकायतों समस्याओं और आवाज को उठाकर उन्हें हल करें।
आंचलिक पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष ,मोईन खान पूनमचंद धाकड़ कोषाध्यक्ष नाहरू मोहम्मद, संयुक्त सचिव पद पर रुपचंद पांचाल के नाम की घोषणा की।
इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी पत्रकार साथियों को उनके सालाना परिचय पत्र वितरित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा ने ब्लॉक इकाई की घोषणा करी जिसमें अध्यक्ष पद पर राजकुमार हरण उपाध्यक्ष पद हेतु जितेन्द्र दास बेरागी,किशोर विजवा,धीरज राठौर,कोषाध्यक्ष राजेंद्र क्षोत्रिय,महासचिव अफसर खान सचिव राहुल दास बैरागी,प्रचार प्रसार संयोजक लखन पोरवाल एवं शेष सभी सदस्य संगठन के जावरा ब्लाक के कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जावरा तहसील के पत्रकारों सहित गणमान्य जन उपस्थित थे। प्रारंभ में स्वागत भाषण ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मोइन खान ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख जिला अध्यक्ष संजय चौधरी महासचिव रमेश सोनी संस्था के कोषाध्यक्ष तथा कवि राजेंद्र श्रोत्रिय की दो पुस्तकों का जो विमोचन हुआ इनकी इस उपलब्धि पर उनका भी सम्मान किया गया
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र श्रोत्रिय तथा आभार महासचिवअफसर खान ने माना।