जावरा (अभय सुराणा)। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारणी की एक आवश्यक बैठक धार्मिक स्थल उज्जैन में दिनांक 16 फरवरी 2022, वार- बुधवार को प्रातः 09 बजे से भैरूगढ़ स्थित श्री मणिभद्रवीर दादा मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही है।
उपरोक्त विषय पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दिपांशु जैन, बिछड़ौद ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री राजकुमार हरण जावरा, महामंत्री श्री प्रदीप जैन इंदौर, संरक्षक श्री अभय सुराणा जावरा, मुख्य परामर्शदाता श्री पवन नाहर थांदला, उज्जैन जिलाध्यक्ष श्री शैलेष जैन नजरपुर, मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश बारोड जावरा की विशेष उपस्थिति रहेगी।
उक्त बैठक को लेकर समस्त पदाधिकारी अपने सुझाव एवं सलाह आदि से हमें अवगत करवाकर आईजा परिवार को मजबूती प्रदान करने की योजना बनाएंगे। साथ ही बैठक में आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले मिलन समारोह कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से विचार- विमर्श किया जाएगा। साथ ही देव- दर्शन एवं पूजा- अर्चना का कार्यक्रम भी संपन्न होगा। जिसमें आप सभी सपरिवार यात्रा का लाभ लेवे।