आपका व्यवहार ही आपका शत्रु और मित्र बनाता है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

मुनि कमलेश के 66 जन्म जयंती के उपलक्ष में दिवाकर मंच की ओर से पुलिस प्रशासन का स्वागत किया गया

उदयपुर नाई मेहता रिसोर्ट 10 फरवरी 2022 । भक्ति के माध्यम से शक्ति को जागृत करके आत्म शुद्धि में उपयोग लिया जाए तो अलौकिक चमत्कार प्रकट होते हैं। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि आत्मा की अनंत शक्ति का साक्षात्कार करना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो इंसान शक्ति को लोभ, क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार से जागृत करता है वह स्वयं का तो बुरा करता है दोस्तों के लिए भी अभिशाप बनता है ।
मुनि कमलेश ने बताया कि आपका कोई शत्रु नहीं है आपका व्यवहार ही आपका शत्रु और मित्र बनाता है
राष्ट्रसंत ने कहा कि शक्ति का सदुपयोग का दुरुपयोग करना अपने हाथ में है किसी दूसरों को दोष देना अज्ञानता है।
अखिल भारतीय जैन जिला के विचार मंच नई दिल्ली की राष्ट्रीय मंत्री धनराज जैन दिल्ली शंकर लाल जैन मुंबई मूलचंद जी भंवर लाल जी नाहर अहमदाबाद राजस्थान शाखा के संरक्षक लक्ष्मी लाल वीरवाल जैन मंत्री ओमप्रकाश वीरवाल जैन उदयपुर सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। महिला शाखा की अनिता भंडारी, संजय जैन प्रतिनिध मंडल निधि चर्चा में भाग लिया। मुनि कमलेश के 66 जन्म जयंती के उपलक्ष में दिवाकर मंच की ओर से पुलिस प्रशासन का स्वागत किया गया।