आंचलिक पत्रकार संघ के जावरा ब्लाक की हुई घोषणा, अध्यक्ष राजकुमार हरण सचिव अफसर खान तथा कोषाध्यक्ष राजेन्द्र श्रोत्रिय हुए मनोनीत

जावरा (अनमोल सुराणा) । आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश टाक, संभागाध्यक्ष अभय सुराणा तथा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने रतलाम जिले की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर मोइन खान, पूनमचंद धाकड़ कोषाध्यक्ष पर नाहरू मोहम्मद सचिव पद पर रूपचंद पांचाल के साथ ही जावरा ब्लाक अध्यक्ष पद पर राजकुमार हरण के नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक जिला अध्यक्ष संजय चौधरी की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा ने की।
संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रचनात्मक कार्य करने का संदेश दिया।जिला महासचिव रमेश सोनी ने जावरा जिला स्तर पर विस्तार और ब्लाक स्तर पर हुई घोषणा पर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपलब्धि पूर्ण कार्यकाल के लिए जी-जान से जुटकर कार्य करने का आग्रह किया।
जावरा ब्लाक कार्यकारिणी – ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार हरन, उपाध्यक्ष- जितेन्द्र दास बैरागी,, उपाध्यक्ष- किशोर विजवा, उपाध्यक्ष- धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष – राजेश श्रोत्रिय, महासचिव- अफसर खान, सचिव- राहुल दास बैरागी, प्रचार प्रसार संयोजक- लखन पोरवाल, तथा जावरा ब्लाक के सदस्यों को कार्यकारणी में स्थान प्रदान किया।