अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच गुजरात अहमदाबाद द्वारा राष्ट्रसंत का जन्मदिवस सेवा कार्य के रूप में मनाएंगा

अहमदाबाद । राष्ट्रीय संत श्रमण संघीय मंत्री गुरुदेव कमलमुनि जी म.सा. (कमलेश) के जन्मदिवस 13 फरवरी 2022 को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच गुजरात द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाया जाएगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच गुजरात अहमदाबाद द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2022 रविवार को प्रात: 8:00 बजे गौशाला में जाकर गायों को घास एवं गुड लापसी खिलाकर गौ सेवा करना, प्रात: 11:00 बजे, सिविल हॉस्पिटल में जाकर करीबन जरूरतमंद 300 व्यक्तियों को भोजन कराना, सांय 5:00 बजे वृद्धाआश्रम जाकर बड़े बुजुर्गों के साथ गुरुदेव का जन्म दिवस मनाया जाएगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच गुजरात अहमदाबाद ने समाजजनों आग्रह किया है कि उक्त आयोजनों अधिक से अधिक सम्मिलित होकर सेवा कार्य को सफल बनावें ।