
रतलाम । भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की सनातन धर्म की संस्कृति के अनुसार एकादशी दिनांक १२ फरवरी २०२२ शनिवार को रतलाम नगर की प्रमुख महिला भजन मण्डली द्वारा वाघेला गौ सेवा ग्रुप के नेतृत्व में भावपूर्ण श्रद्धांजलि गौशाला व वृद्धाश्रम में दी गई । दिनेश वाघेला व बाबूलाल सिसौदिया ने बताया कि सुबह १० बजे स्व. लता मंगेशकर की आत्म शांति के लिए खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला पर लगभग ४०० वृद्ध गौमाताओं को गुड़ व हरे चारे का गौ भोजन हमारी महिला मण्डल द्वारा कराया गया, उसके पश्चात ११ बजे धोलावाड़ रोड़ काला गौरा भेरूजी के सामने ईश-प्रेम बस्ती वृद्धाश्रम जहां कुष्ठ रोगी परिवार रहते है उन्हें लताजी की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई व उन्हें मीठा भोजन करवाया गया । उसके पश्चात ११.३० बजे त्रिवेणी स्थित बद्रीनारायण सेवा अन्न क्षैत्र पर सभी वृद्धजनों द्वारा भारत रत्न स्व. लता दीदी को भगवान अपने स्वर्ग में स्थान प्रदान करें ऐसी प्रार्थना की गई । अंत में लक्कड़पीठा रोड़ स्थित अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम पर सभी वृद्धजनों को भोजन कराकर वहां नगर की प्रसिद्ध भजन मण्डलियों द्वारा फिल्मी भजन व गीत गाकर लताजी को श्रद्धाजंली दी गई । अंत में भावभीनी भक्ती रस सुरम्य व श्रद्धांजलि व ओष्टी हवन कर लता दीदी के लिए आत्मिक शांति प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में रत्नेश्वर महादेव भजन महिला मण्डल, अखिलेश्वर भजन महिला मण्डल दो मुंह की बावड़ी स्थित दण्डी स्वामी भजन मण्डल के द्वारा प्रस्तुती दी गई । कार्यक्रम में विशेष रूप से दिनेश वाघेला, श्रीमती श्यामा वाघेला, बाबूलाल सिसौदिया, श्रीमती शंकुतला सिसौदिया, कैलाश सोमानी, गोविन्द सिंह शेखावत, पं. शिवशंकर दवे, गायक गिरीश शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, दिपशिखा वर्मा, विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, जलज शर्मा, रिदम मिश्रा, मनीष कोठारी, मांगीबाई सिसौदिया, माला सिसौदिया, विमला पुनमचंदजी माली, चद्रकांता राठौर आदि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे ।