रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा शीत लहर के पुनरागमन को देखते हुए एक बार फिर कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया गया और पिछले 2 दिनों में वृद्धजनों, जरूरतमंदों, श्रमिकों और झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में 100 से अधिक कंबल वितरित किए। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन संस्थापक एवं संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल सदैव अपने छोटे-छोटे इस प्रयासों से अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कुराहट लाने के लिए प्रयासरत रहता है। पिछले दो माह में कड़कड़ाती ठंड में हमने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र एवं शहर में रात्रि भ्रमण कर 500 कंबल वृद्धजनों ,जरूरतमंदों और श्रमिक महिलाओं को प्रदान किए। कंबल वितरण के इस अभियान महावीर इंटरनेशनल को सर्व श्री अनिल कटारिया, प्रकाश कोठारी, डॉ ओ.सी. जैन, रवि डफरिया, हीरालाल करमचंदानी, चंदनमल घोटा, पारस जैन आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।