नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत निःशुल्क होगी पार्किंग व्यवस्था

रतलाम 4 अक्टूबर । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले श्री कालिका माता नवरात्री मेले के सफल आयोजन हेतु राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी की अध्यक्षता में समिति की बैठक समिति कक्ष मंे आयोजित हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क पार्किंग की जाये तथा इसकी व्यवस्था यातायात विभाग को सौंपी जाये ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
इसके अलावा मेले में लगने वाली खाद्य पदार्थ दुकान चाट, आईस्क्रीम, खान-पान, मनिहारी, खिलौने आदि मेले के प्रथम दिवस से ही प्रारंभ हो इस हेतु आवंटन प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक पूर्ण करने की अनुषंसा की ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ ही मेले में लाईट व विद्युत सज्जा शरद पूर्णिमा तक किये जाने की भी अनुशंसा की गई।
बैठक में समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की गई कि मेले में अवैध दुकानें ना लगें इसकी सुनिश्चित्ता की जाये साथ ही मेले में स्वच्छता बनी रहे इस हेतु दुकानदार अपनी दुकानों में 4-4 कचरा पात्र (डस्टबीन) अनिवार्य रूप से रखे जाकर कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डालें इसके अलावा दुकानदार दुकान लगाने की षर्तो का पालन करें।
इसके अलावा नागरिकों के सुविधा के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा क्रय किये गये 2 नवीन चलित शौचालयों को मेला परिसर में रखे जाकर प्रतिदिन उनकी सफाई तथा मेला परिसर की प्रतिदिन सफाई कराये जाने की अनुशंसा बैठक में की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी दिलीप गांधी के अलावा समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती उमा डोई, उपायुक्त सचिन सिटोले, सहायक राजस्व निरीक्षक ऋषि पंड्या आदि उपस्थित थे।