रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर पालिक निगम ने पाँच ब्रांड एम्बेसडर बनाये हैं जिनमे में पद्मश्री विजेता डॉक्टर लीला जोशी मैडम, मिसेस इंडिया एंड मिसेस यूरेशिया दिव्या पाटीदार जोशीजी, शहर के स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने वाले समाजसेवी नवोदित बैरागी जी एवं अंजू सूर्यवंशीजी एवं खेल जगत में विख्यात अनुज शर्मा जी । इन सभी के द्वारा समय समय पर जन जागरूकता के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर समय समय पर कार्य योजना तैयार की जाती है ताकी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में रतलाम शहर को देश के स्वच्छतम शहरों में से एक बनाया जा सके। सभी ब्रांड एम्बेसेडर स्वयं भी कम्पोसिं्टग , स्त्रोत पृथक्करण, एवं स्वच्छता एप का उपयोग कर आम जन के बीच इन प्रक्रियाओं का प्रचार प्रसार करते हैं।