
जावरा(अभय सुराणा) श्री सौधर्म वृहत तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल जी वर्धन मुम्बई ने जावरा नगर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल चोपड़ा को राष्ट्रीय मंत्री एवँ श्री राजेश वरमेचा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
म.प्र. त्रिस्तुतिक श्री संघ के अध्यक्ष श्री संतोष नाकोड़ा एवम राष्ट्रीय पदाधिकारी संजय कोठारी रतलाम,शैलेष अंबोर इंदौर ने जावरा आकर पदाधिकारी द्वय का बहुमान कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के दिव्य आशीर्वाद से एवँ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के उपाध्यक्ष श्री पृथ्वीराज जी कोठारी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनयन किया। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते है जावरा श्री संघ में हर्ष व्याप्त हो गया। त्रिस्तुतिक संघ जावरा के अध्यक्ष श्री अशोक लुक्कड़, विनोद वरमेचा, धरमचंद्र चपडोद ,मदनसिंह चोरडिया,अर्पित चत्तर,शेतानमल दुग्गड़, देवेंद्र मूणत,अजय सकलेचा आतिश ओरा, अभय चोपड़ा, अनिल संघवी, मंगलेश मेहता, महेंद्र ओरा, शिखर धाड़ीवाल,पारस ओस्तवाल,अंकित लुक्कड़, विभोर जैन, आमू आंचलिया, संदीप श्रीमाल , प्रवीण नवकार, सुभाष डूंगरवाल,प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमन्त श्रीमाल, कोषाध्यक्ष पिन्टू सोनी, पूर्वाध्यक्ष सुदेश खारीवाल एवं श्रीपाल ललवानी ने पदाधिकारी द्वय को बधाई देकर बहुमान कर राष्ट्रीय यशस्वी अध्यक्ष श्री चंपालाल जी वर्धन का आभार व्यक्त किया। श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष श्री अभय सुराणा, जैन सोशल ग्रुप नवकार के संस्थापक अध्यक्ष संजय आ चलीया, कमल सर्राफ आदि कई स्नेहीजनों ने भी पदाधिकारीद्वय को बधाई देकर यशस्वी कार्यकाल हेतु शुभकामना व्यक्त की। उक्त जानकारी अर्पित चत्तर एवँ अंकित लुक्कड़ द्वारा दी गई।