मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती तेज कुंवर बाई के निधन पर दुख व्यक्त किया

रतलाम/भोपाल 11 अक्टूबर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेज कुंवर बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्रीमती तेज कुंवर बाई का 11 अक्टूबर को मुंबई में निधन हुआ। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। रतलाम में 12 अक्टूबर को श्रीमती तेज कुंवर बाई का अंतिम संस्कार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती तेज कुंवर बाई ने काश्यप फाउंडेशन और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर अनेक सेवा कार्यों को क्रियान्वित करवाया। उनकी सेवाएं याद रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती तेज कुंवर बाई की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना बाबा महाकाल से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *