- श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की बालिकाओं ने किया मंच पर गरबा रास
- दीपा दाधिच के भजनों ने किया मेला प्रांगण को भक्तिमयी






रतलाम 11 अक्टूबर । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 11 से 20 अक्टूबर तक लगने वाले 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य महापौर माननीय प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्री योगेश पापटवाल, उपायुक्त सचिन सिटोले, पार्षद व एल्डरमेन की व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्रीमती कविता चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, बलराम भट्ट, श्रीमती माया पांचाल, एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, प्रभु नेका, हेमन्त राहौरी, गोपाल शर्मा, श्रीमती पुजा बोहरा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, रमेशचन्द्र पांचाल, हार्दिक मेहता, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नागरिक उपस्थित थे। मेला शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया गरबा पश्चात बालिकाओं को पुरूस्कार का वितरण किया गया।
दीपा दाधिच के भजनों ने किया मेला प्रांगण को भक्तिमयी
गरबा रास के बाद निगम के सांस्कृतिक मंच पर भक्ति-संगीत-उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भजन गायिका दीपा दाधिच भीलवाड़ा ग्रुप ने कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की वंदना से की इसके बाद भजन गायिका दीपा दाधिच ने अपने सुमधुर कंठ से माता के भजन सोना नी झांझर मैय्या तेरे चरणों में सज-धज कर बैठी मॉं, खम्मा रे खम्मा, मेरी गाड़ी मेरा बंगला, चलो बुलावा आया है जैसे कई भजनांे की प्रस्तुति देकर पुरे मेला प्रांगण को भक्तिमयी कर दिया। ग्रुप के अन्य गायक-गायिकाओं ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।