
रतलाम । कस्तुरबा नगर गली नम्बर 7 की सड़क के दोनो ओर क्षेत्रिय रहवासियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, एसडीएम, श्री राजेश शुक्ला, सीएसपी श्री हेमन्त चौहान के निर्देशन में जेसीबी, डम्पर, ट्रेक्टर गैंग के द्वारा हटाया गया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि कस्तुरबा नगर गली नम्बर 7 की सड़क जिसकी चौड़ाई 60 फीट थी क्षेत्रिय रहवासियों द्वारा सड़क के दोनो ओर से अतिक्रमण कर सड़क की चौड़ाई को 22 फीट तक सीमित कर दिया था। माननीय उच्च न्यायालय उचित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर नगर निगम 15 दिवस पूर्व चूने की लाईन डालकर क्षेत्रय रहवासियों को अपने अतिक्रमण स्वंय हटाने के निर्देश दिये गये थे। 15 फरवरी तक 70 से 80 प्रतिशत नागरिकों द्वारा अपने अतिक्रमण स्वंय हटा लिये गये थे शेष अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु जिला, पुलिस व नगर निगम प्रषासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी सहित पुलिस व नगर निगम प्रशासन का अमला उपस्थित था।