भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन संत श्री ऋषभमुनि जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्रद्धेय संत श्री ऋषभमुनि जी दिवाकरीय परम्परा के श्रद्धेय संत रहे हैं। उनका देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत और मानवता के लिए बड़ी क्षति है। वे मूलत: मध्यप्रदेश के रतलाम के निवासी थे। संत श्री ऋषभमुनि जी के पुण्य विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूज्य संत श्री ऋषभमुनि जी के चरणों में प्रणाम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।