हर कदम पर में अपने फोटोग्राफर मित्रों के साथ हूँ* – राजकुमार हरण
जावरा (अभय सुराणा)। जावरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं सक्रिय पूर्व अध्यक्ष रहे राजकुमार हरण के आँचलिक पत्रकार संघ जावरा ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत होने पर जावरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के पदधिकारोयों व सदस्यों ने उनके निवास पर पहुँच कर शाल, श्रीफल व फूलों एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया की हरण जी के अध्यक्ष बनने का लाभ हमारे फोटोग्राफर साथियों को भी मिलेगा। महेश शर्मा ने कहा कि हरण भाई सा एसोसिएशन के हर कार्य मे बढ़चढ़ कर सहयोग करते है। वही राजकुमार हरण ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि “हर कदम पर में अपने फोटोग्राफर मित्रों के साथ हूँ।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश जैन, उपाध्यक्ष नरेन्द्र राव, सचिव बारी खान, मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, राम पांचाल, राजेश राठौर, रवि चौहान, राजेश भावसार, जितेन्द्र बैरागी, महेश मालवी आदि उपस्थित थे।