इतिहास हमारा अनमोल धरोहर है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

महाराज: घोड़ा घाटी मदन विहार धाम 17 फरवरी 2021 । इतिहास को अनदेखा करना उस के साथ छेड़छाड़ करना साक्षात धर्म और परमात्मा का अपमान करने के समान है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि इतिहास हमारा अनमोल धरोहर है जो ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक इतिहास निर्माण करने वाली लाखों में कुछ दुर्लभ आत्मा होती है उनका निर्माण विश्व की संपत्ति दान देकर भी नहीं किया जा सकता।
मुनि कमलेश ने कहा कि त्याग भक्ति बलिदान समर्पण भक्ति के बिना इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठ का नहीं होता। राष्ट्रसंत ने कहा कि इतिहास आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज होता है सदियों तक मार्गदर्शन करता है।
जैन संत ने बताया कि आध्यात्मिक ग्रंथ की शिक्षाओं पर रिसर्च हो उसे वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करने पर सर्वमान्य होगा सरकार को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए गुरु मदन मुनि के नाम पर गौशाला प्रारंभ हो प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश जी लोड़ा को दिया।

Play sound