सांसद श्री डामोर ने गुरूवार को भी करोड़ों रुपए की नल जल योजनाओं के भूमिपूजन लोकार्पण किए

रतलाम । क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने अपने रतलाम जिले के भ्रमण के तीसरे दिन गुरूवार को करोड़ रुपए लागत की नल जल योजनाओं के भूमिपूजन, लोकार्पण किए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की परेशानी दूर हो गई है, ग्रामीण प्रसन्न है। अपने भ्रमण के तीसरे दिन गुरुवार को श्री डामोर द्वारा जिन ग्रामों में भूमि पूजन लोकार्पण किए गए उनमें रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नंदलाई, लालगुवाडी, अल्मोड़ा, तितरी, मुंदड़ी सम्मिलित है।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप कुमार मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पीके गोगादे, एसडीओ पीएचई श्री एसआर मईड़ा, श्री राकेश पाटीदार, श्री ईश्वर लाल पाटीदार, श्री शांतिलाल पाटीदार, श्री विप्लव जैन, श्री लाला जाट, श्री देवी लाल गुर्जर, श्री राजाराम गुर्जर, श्री राकेश मंडल, श्री अमृतलाल पाटीदार, सुश्री तेजुड़ी बाई, श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री आशीष धाकड़, श्री राजाराम सिंगाड आदि उपस्थित रहे।
सांसद श्री डामोर द्वारा ग्राम नंदलाई 63 लाख रूपए लागत की नल जल योजना का लोकार्पण किया गया। ग्राम लालगुवाडी में 181.79 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया। गया ग्राम तीतरी में में 49.46 लाख रुपए की नल जल योजना का लोकार्पण किया गया। ग्राम कलमोड़ा में 49.93 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का लोकार्पण किया गया। ग्राम मुंदड़ी में सांसद ने 131.37 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया।
इस दौरान सांसद श्री डामोर द्वारा अपने संबोधन में केंद्र तथा राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को दी गई और बताया कि योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास परिलक्षित हो रहा है। कार्यक्रमों में श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक श्री दिलीप मकवाना, श्री परमेश मईडा, श्री विप्लव जैन ने अपने संबोधन में केंद्र राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया।

Play sound